मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 

 

चीता कैसे बना सबसे तेज़ धावक

एक बार ईश्वर ने यह तय किया कि यह जाना जाए कि उनके बनाए हुए इतने सारे तरह तरह के जीव जन्तुओं में सबसे तेज कौन दौडता है बहुत सारी रेस हुई और सेमीफाईनल्स, से फाईनल में पहुंचते पहुंचते बस दो जानवर बचे एक तो चीता और दूसरा बारहसिंघा जो कि सारी हिरणों और एन्टेलोप्स की प्रजातियों में तेज गति वाला था

चीता को अहसास हुआ कि उसके पंजे तो मुलायम और गद्देदार हैं, जो कि उबड ख़ाबड मैदान की दौड क़े लिये उपयुक्त नहीं थे उसने अपने एक मित्र जंगली कुत्ते से कडे पंजों का जोडा उधार ले लिया

रेस शुरु हुई एक ऊंचे ताड क़े पेड क़े पास से ईश्वर स्वयं रेस के जज बने और उन दोनों प्रतियोगियों को मैदान से होकर पहाडी क़े दूसरे छोर तक एक खास जगह तक दौडने के लिये कहा गया सारे जानवर इकट्ठे हुए दौड क़े अन्त वाले स्थान पर शेर और उसके साथियों को जज करने के लिये खडा किया गया और फिर दोनों को खडा कर के आदेश दिया गया .... रेस शुरु दौडो..

सारे जानवर उत्साह में चिल्लाने लगे, कोई चीते के साथ था तो कोई बारहसिंघा के बारहसिंघा कुछ दूर दौड क़र आगे हो गयालग रहा था कि बस वही जीतेगा तभी बारहसिंघा के रास्ते में एक बडा पत्थर आ गया और वह उससे टकरा गया और अपना पैर तुडा बैठा अब क्या!

किन्तु अच्छे स्वभाव वाले चीता ने रेस बीच में ही छोड दी और बारहसिंघा की सहायता को चला आया उसे उठाया, लेकर पीछे लौटा जहां, ईश्वर और बाकि जानवर थे

ईश्वर यह सब देखा और वह चीता के इस नि:स्वार्थ सेवा से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने ऐलान किया कि चीता न जीत कर भी जीता है अत: उसे पृथ्वी का सबसे तेज धावक होने का वरदान दिया जाता है और उसे जंगली कुत्ते के कडे पंजे रख लेने की भी इजाजत दी जाती है

बस तभी से चीता सबसे तेज दौडने वाला जीव है पृथ्वी पर

- गरिमा
अप्रेल 21, 2002


चीता कैसे बना सबसे तेज धावक 
जिराफ की गर्दन लम्बी कैसे हुई?
पहला जेबरा  
शेर फल क्यों नहीं खाता है? 
शुतुरमुर्ग की बेवकूफी

Top
 

Advertise Your Site             Advertise Your Site

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल |  धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार|
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2007– All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com