मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 
एक अधूरा घडा

कहानी है यह हिन्दुस्तान कीबहुत समय पहले की बात है एक भिश्ती था उसके पास दो घडे थेउन घडों को उसने एक लम्बे डंडे के दो किनारों से बांधा हुआ थाएक घडा था साबुत और सुन्दर परन्तु दूसरे घडे में दरार थी

भिश्ती हर सुबह नदी तट पर जा कर दोनों घडों में पानी भरता और फिर शुरू होता उसका लम्बा सफर ऊंची पहाडी चढ क़र मालिक के घर तक जब तक वह वहां पहुंचता टूटे हुए घडे में से आधा पानी रास्ते में ही बह चुका होता जबकि साबुत घडे में पूरा पानी होता

बहुत समय तक ऐसे ही चलता रहा मालिक के घर तक डेढ घडा पानी ही पहुंचता थासाबुत घडे क़ो अपने पर बहुत घमंड थाउसकी बनावट बहुत सुन्दर थी और वह काम में भी पूरा आता था टूटे हुए घडे क़ो अपनी बेबसी पर आंसू आते वह उदास और दुखी रहता क्योंकि वह अधूरा थाउसे अपनी कमी का एहसास थावह जानता था कि जितना काम उसे करना चाहिये वह उससे आधा ही कर पाता है

एक दिन टूटा हुआ घडा अपनी नाकामयाबी को और सहन नहीं कर पाया और वह भिश्ती से बोला ''मुझे अपने पर शर्म आती है  मै अधूरा हूंमैं आपसे क्षमा मांगना चाहता हूं'' भिश्ती ने उससे पूछा ''तुम्हें किस बात की शर्म है'' ''आप इतनी मेहनत से पानी लाते है और मै उसे पूरा नहीं रोक पाता  आधा रास्ते में ही गिर जाता है मेरी कमी के कारण मालिक को आप पूरा पानी नहीं दे पाते''  दरार वाला घडा बोला

भिश्ती को टूटे हुए घडे पर बहुत तरस आयाउसके हृदय मेदया और करूणा थीउसने प्यार से टूटे हुए घडे से कहा ''ज जब हम पानी लेकर वापस आयेंगे तब तुम रास्ते में खुबसूरत फूलों को ध्यान से देखनाचढते सूरज की रोशनी में यह फूल कितने अच्छे लगते है''और उस दिन टूटे हुए घडे ने देखा कि सारे रास्ते के किनारे बहुत ही सुन्दर  रंगबिरंगे फूल खिले हुए थे

उन लाल नीले पीले फूलों को देख कर उसका दुखी मन कुछ समय के लिये अपना दुख भूल गया परन्तु मालिक के घर पहुंचते ही वह फिर उदास हो गयाउसे बुरा लगा कि फिर इतना पानी टपक गया थानम्रतापूर्वक टूटे हुए घडे ने फिर भिश्ती से माफी मांगी

तब वह भिश्ती टूटे हुए घडे से बोला ''क्या तुमने ध्यान दिया कि रास्ते में वह सुन्दर फूल केवल तुम्हारी तरफ वाले रास्ते पर ही खिले हुए थेमैं तुम्हारी इस कमजोरी के बारे मे जानता था और मैने इसका फायदा उठायामैने फूलों के बीज केवल तुम्हारी तरफ ही बोये थे और हर सुबह जब हम इस रास्ते से गुजरते तो तुम इन पौधों को पानी देते थे पिछले दो सालों से यही फूल मालिक के घर की शोभा बढाते हैंतुम जैसे भी हो बहुत काम के हो अगर तुम न होते तो मालिक का घर इन सुन्दर फूलों से सुसज्जित न होता'' 

ईश्वर ने हम सब में कुछ कमियां दी हैहम सब उस टूटे अधूरे घडे ज़ैसे हैं पर हम चाहें तो हम इन कमजोरियों पर काबू पा सकते हैंहमें कभी भी अपनी कमियों से घबराना नहीं चाहिये हमें एहसास होना चाहिये कि हममें क्या कमियां हैं और फिर उन कमजोरियों के बावाजूद हम अपने चारों तरफ खूबसूरती फैला सकते हैं खुशियां बांट सकते हैंअपनी कमी में ही अपनी मजबूती ढूंढ सकते हैं

कहानी नीरा कपूर
ग्राफिक्स पूर्णिमा वर्मन

Top   

Advertise Your Site             Advertise Your Site
 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल |  धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार|
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2007– All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com