मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!


 

 

मेरे पासपोर्ट का रंग…

मेरा पासपोर्ट नीले से लाल हो गया है
मेरे व्यक्तित्व का एक हिस्सा
जैसे कहीं खो गया है।

मेरी चमड़ी का रंग आज भी वही है
मेरे सीने में वही दिल धड़कता है
जन गण मन की आवाज़‚ आज भी
कर देती है मुझे सावधान!
और मैं‚ आराम से‚ एक बार फिर
बैठ जाता हूँ‚ सोचना जैसे टल जाता है
कि पासपोर्ट का रंग कैसे बदल जाता है।

भावनाओं का समुद्र उछाल भरता है
आईकैरेस सूरज के निकट हुआ जाता है
पंख गलने में कितना समय लगेगा?
धड़ाम ! धरती की खुरदरी सतह
लहूलुहान आकाश हो गयाॐ
रंग आकाश का कैसे जल जाता है ?
पासपोर्ट का रंग कैसे बदल जाता है?

मित्रों ने देशद्रोही कर दिया करार
लाख चिल्लाया‚ लाख की पुकार
उन्हें समझाया‚ अपना पहलू बताया
किन्तु उन्हें‚ न समझना था
न समझे‚ न ही किया प्रयास
मित्रों का व्यवहार कैसे छल जाता है!
पासपोर्ट का रंग कैसे बदल जाता है।

जगरांव से लुधियाना जाना‚
ग्रामद्रोह कहलायेगा
लुधियाने से मुम्बई में बसना
नगरद्रोह बन जायेगा
मुंबई से लन्दन आने में
सबका ढंग बदल जाता है।
पासपोर्ट का रंग बदल जाता है।
 

– तेजेन्द्र शर्मा



 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com