मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!


 

 

सपना

आओ संजोएं एक सपना
घर हो…ऐसा
जिसमें न हों दीवारें
हों दरवाज़े‚ हों सिर्फ खिड़कियां ही खिड़कियां
आओ…संजोएं एक सपना
जिसमें रिश्ते हों
पर बन्धन नहीं
धागे हों –
पर गांठ नहीं
आग हो –
पर आंच नहीं
धर्म हो –
पर ढोंग नहीं
प्रेम हो –
पर वासना नहीं
ज्ञान हो –
पर अहम् नहीं
फैले जहां विश्व प्रेम की मीठी बतियाँ
आओ संजोएं एक सपना
घर हो…ऐसा
जिसमें न हों दीवारें
हों दरवाज़े‚ हों सिर्फ खिड़कियां ही खिड़कियां

-डॉ नलिनी पुरोहित


 

आज की रामायण

रामायण कल भी थी
रामायण आज भी है
फर्क सिफ इतना –
आज की रामायण में –
राम है … पर
आदर्श नहीं
लक्ष्मण है … पर
त्याग नहीं
भरत है … पर
भाव नहीं
सीता है … पर
सहनशीलता नहीं
उर्मिला है … पर
मौन नहीं
विभीषण है … पर
भक्ति नहीं
इसलिये –
आज तक
रामायण का मोह है
… पर तृप्ति नहीं।

-डॉ नलिनी पुरोहित

 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com