मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

 

रंग भरी प्रात: है

रंग भरी प्रात:
साथियों का साथ है
नींद से जगा हुआ
पुलक रहा धाम है
ललित आभा में सना
मेरा देश गाँव है
रंग भरी प्रात: है
अरूणिमा मधुर लगी
झाँझरी छुनक उठी
रात पूनम थी भली
होली है सौगात है
रंग भरी प्रात: है
मन्दिरों मे घंटियॉं
प्रहलाद श्रद्धा स्वर कहें
पूजनों में बढ़ रहा
प्रेम का अनुपात है
रंग भरी प्रात: है
नयन धड़कनों रंगे
मीत प्रीत से पगे
प्यार दोस्ती लिए
उमंग भरी चाप है
रंग भरी प्रात: है
जुल्फ झूम कर उड़ी
झोंकों मे पवन चली
टेसू गंध मे घुली
प्रिय तुम्हारी बात है
रंग भरी प्रात: है
चुनर भीग कर ढली
गाल हो रहे गुलालः
धूप रंगों से रंगा
आज श्याम गात है
रंग भरी प्रात: है
साथियों का साथ है..

-नीलम जैन

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com