मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

 

   
 
        

आदमियत का सच्चा किस्सा
सम्वेदनशीलता की हमारी सोच
बहुत बेमानी होती
अगर हम
रोज़ कमा कर
रोज़ खाने वाली
ज़िन्दगी का जीवट टुकड़ा होते

कविताओं से निकल कर
ज़िन्दगी के हाशिये पर पड़ा
घायल‚ छटपटाता
आदमियत का सच्चा किस्सा
अगर कभी देखा होता
तब कहां होता वक्त
अखबार की खबरों पर
चिन्तित होने का
या खुश होने का
जब ज़िन्दा रहने का फटेहाल सवाल
हर सुबह सूरज के साथ लटका होता

कचरे से पॉलीथीन बीनते – बीनते
छिन गई होती मासूमियत तब
एक रोटी के बदले
सौंदर्यबोध तब कहां होता
कहीं बचपन ही में खो गया होता

बौद्धिकता का तकाज़ा
कहीं फाके कर रहा होता
दिन भर की मजूरी के बदले
कटी – छिली उंगलियों की पोरों पर
अस्तित्वबोध हिसाब लगा रहा होता
रूमानियत तब कर रही होती
सौदा अपने जवान सपनों का
हर हंसी‚ जिस्म की हर एक लहर को
जु.ल्फों के पेचो – ख़म को
प्रेम बाज़ारवाद के तराज़ू पर
तौल रहा होता

-मनीषा कुलश्रेष्ठ

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com