मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

शब्दकोष
शब्दकोष वह अद्भुत था‚ ' युद्ध ' शब्द उसमें न था
' शत्रु ' का था न अता – पता ‚ ' बारूद ' बेचारा क्या करता
' घृणा ' न थी न ' द्वेष ' वहां‚ न ' आहें ' थीं न ' बीमारी '
न ' आंसू ' थे न ' शोक ' वहां‚ न ' मृत्यु ' न ' गोलाबारी '
' बंजर ' शब्द का अर्थ वहां था‚ ' सरसों जैसा पीला '
' पतझड़ ' था ' बसन्त ' वहाँ और ' मरूस्थल ' था ' नीला '

' विमन्स्क – व्यथा ' थे ' जिज्ञासा '‚ ' आलस्य ' वहां था ' फुर्तीला '
था ' रोना ' मुस्कान वहां और ' बेसुर ' था ' एक गीत सुरीला '
' विनम्र ‚ परिष्कृत‚ सदय ' तो थे‚ किन्तु न थे ' नैराश्य‚ हताशा '
थे ' रामराज्य‚ शुभ‚ मंगलमय '‚ ' सम्मान‚ स्नेह‚ गौरव‚ मर्यादा '
शब्दकोष सीने पर रख‚ मीठे सपनों में व्यर्थ बही
सुबह आज जब मैं जागी‚ काश कि रहते अर्थ वही!

-दिव्या माथुर
 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com