मुखपृष्ठ
|
कहानी |
कविता |
कार्टून
|
कार्यशाला |
कैशोर्य |
चित्र-लेख | दृष्टिकोण
|
नृत्य |
निबन्ध |
देस-परदेस |
परिवार
|
फीचर |
बच्चों की
दुनिया |
भक्ति-काल धर्म |
रसोई |
लेखक |
व्यक्तित्व |
व्यंग्य |
विविधा |
संस्मरण |
डायरी
|
साक्षात्कार |
सृजन |
स्वास्थ्य
|
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
कौन हूँ मैं इस धरा पर कौन हूँ मैं इस धरा पर...? समय हूँ... संघर्ष हूँ मैं अग्निपथ के ताप में प्रज्वलित एक आदर्श हूँ मैं कौन हूँ मैं... आदि और अंत के स्पन्दनों में व्यक्त हूँ मैं चेतना के मार्ग पर सत्य बन अभिव्यक्त हूँ मैं कौन हूँ मैं... लिख रहा हूँ रक्त से कि ब्रह्म का एक अर्थ हूँ मैं पर्वतों के हिमशिखर पर अडिग और समर्थ हूँ मैं कौन हूँ मैं... काल को भी मोड़ दे जो उस गति का पंख हूँ मैं सागरों की गर्जना मैं घोषणा का शंख हूँ मैं कौन हूँ मैं... क्षितिज हूँ मैं...जल हूँ मैं पावक...गगन...समीर हूँ मैं पंचतत्वों से बना एक मानवीय शरीर हूँ मैं ब्रह्म का पर वंश हूँ मैं कौन हूँ मैं इस धरा पर ओम में होकर समाहित मौन हूँ मैं इस धरा पर कौन हूँ मैं इस धरा पर कौन हूँ मैं इस धरा पर
|
|
(c) HindiNest.com
1999-2021 All Rights Reserved. |