मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

अधूरा मकान
इसे दो कमरे का मकान बनना था
फिलहाल एक कमरे के बाद काम बंद है
 
जो कमरा अभी बनना है वह
नक्शे के हिसाब से बड
कमरा है 

जहां पर इस कमरे का दरवाजा होना था
वहां अभी पपीते का एक पेड. बड
हो रहा है 

जब फल लगेंगे इस पेड. पर तो याद दिलाएंगे हमें
इतना समय बीत गया और हम कुछ नहीं कर पाए
 

भविष्य का यह कमरा अभी बिखरा है अपने चारों ओर
रेत है एक कोने पर और इसे हवा से बचाया जाना है
एक कोने पर सरिया है इसे पानी से बचाया जाना है
ईंटें बिखरी हुईं इधर उधर और कुछ बने दरवाजे भी
ये बरसों से जमा अपनी पहली तारीखें हैं
बहने या जंग लगने से इन्हें बचाया जाना है
 

जो कमरा बना है वह भी पूरी तरह बना नहीं है अभी
दीवारों का रिसाव
पहली वरसात में ही बना गई है अनींद का ताल
प्लास्टर से ईंटों का शरीर नहीं ढका जा सका है
 

हां इस बीच
सरिया का एक सिरा धंस गया है बच्चे के पैर में
इस बीच बालों का रंग कुछ धूसर हो गया है
इस बीच कुछ ऐसा बरता जारहा है
कि धोतियां अनंत समय
तक चलें
इस बीच अन्न परमात्मा हो गया है
और प्यार इस बीच
खूंटी की तरह दो लाल ईंटों के बीच जगह तलाश रहा है
 

अधूरा मकान यह
आधा सच है आधा सपना
आधा हंसी है आधा रोना
यह ताजा कटे बकरे की छटपटाती देह है
एक कामना है जो मरते आदमी को मरने भी नहीं देती
 

बाहर अपने हरेपन के साथ सूख गई पत्तियों का बंदनवार है
जिसके भीतर सब कुछ शुभ है सब कुछ निष्ट
जैसे एक पक्षी विपरीत हवा में तैर रहा है
जैसे एक हंसी वर्तमान और
भविष्य की खिडकी से छनकर
दूर तक जा रही है
 

मकान के अधूरेपन से एक खुशबू आ रही है
एक खुरदुरी
ऊंचाई को लांघ गई है लौकी की एक बेल
और छा गई है अधूरेपन के
पर 
हरे सपनों की झालर लिये यह मकान
इस बस्ती का सबसे खूबसूरत मकान है
 

इस घर का सबसे छोटा बच्चा अपनी कापी में
एक पूरा मकान बना रहा है
इस मकान में उसने कुछ पंख लगा दिये हैं

 

हरीश पाण्डे
अप्रेल 29,2008

Advertise Your Site             Advertise Your Site
 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार |
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2008 All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com