मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

हाइकु

माँ


1

माँ महिमा

धरा- नभ से ऊँची

नापी न जाए l

2

माँ की ममता

एक दिए के जैसी

रौशनी देती l

3

हवा झोंके सा

ममता का आँचल

खुशबू देता l

4

रस पगी सी

ममता से भरी माँ

ज्यूँ ठंडी छांह l

5

मन सिन्धु में

ममता की हिलोरें

लहरों सी माँ l

6

माँ का है मन

तपती सी धूप में

ठंडा बिछौना l

7

दुआएँ माँ की

ठंडी पुरवाई सी

सुगंधमयी l

8

लहरों सी माँ

ममता का सागर

बच्चे किनारे l

9

तरु छांह सी

माँ की ममता होती

प्यार लुटाती l

10

प्यारे से बच्चे

माँ के राजदुलारे

आँखों के तारेl

11

माँ में भरा

ममता का आवास

माँ है विश्वास l

12


माता का मन

बच्चों के जीवन में

फूल सुगंध l

13

माँ ही आकाश

माँ ही होती धरती

बच्चों की साँस l

14

अनोखी बड़ी

माँ की मधु मुस्कान

घर की शान

सरस्वती माथुर
7 दिसंबर 2014

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com