मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 
रंगीन पतंगें  

अच्छी लगती थीं वो सब रंगीन पतंगें
काली नीली पीली भूरी लाल पतंगें
सब सजी हुई सी मेलों में
कुछ टंगी हुई बाज़ारों में
उस नील गगन की छाओं में
सावन की मस्त बहारों में
कुछ कटी हुई कुछ लुटी हुई
कुछ फंसी हुई सी तारों में
कुछ उलझी नीम की डालों में
पर थीं सब अपने गांव में
हाँ अच्छी लगती थीं वो सब रंगीन पतंगें
था शौक मुझे जो उड़ने का
आकाश को जा छू लेने का
सारी दुनिया में फिरने का
हर काम नया कर लेने का
अपने आँगन में उड़ने का
ऊपर से सबको दिखने का
फिर उड़ कर घर आ जाने का
दादी को गले लगाने का
कैसी अच्छी लगती थीं बेफ़िक्र उमंगें
वो सब रंगीन पतंगें
काली नीली पीली भूरी लाल पतंगें
अब बसने नये नगर आया
सब रिश्ते नाते तोड़ आया
बचपन भी अपना छोड़ आया
कुछ पाया और कुछ खो आया

दिल कहता है मैं उड़ जाऊं‚ बन कर फिर से रंगीन पतंग
कटना है तो फिर कट जाऊं‚ बन कर फिर से रंगीन पतंग
लुटना है तो फिर लुट जाऊं‚ बन कर फिर से रंगीन पतंग
आकाश में ही फिर छुप जाऊं‚ बन कर फिर से रंगीन पतंग

पर गिरुं उसी ही आँगन में
और मिलूं उसी ही मिट्टी में
जिसमें सपनों को देखा था
जिसमें बचपन को खोया था
जिसमें मैं खेला करता था
जिसमें मैं दौड़ा करता था
जिसमें मैं गाया करता था‚ सुरदार तरंगें
जिसमें दिखती थी मुझको बसÊ ख़ुशहाल उमगें
वो सब रंगीन पतंगें
काली नीली पीली भूरी लाल पतंगें !!!!!

– अब्बास रज़ा अल्वी

  
 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com