मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

पावस गीत

पावस की रिमझिम–रिमझिम में‚ तन भीगा मन भीग गया‚
दस्तक दे पुरवा का झोंका‚ द्वार हृदय के खोल गया‚
इन्द्रधनुष की ओढ़ चुनर, अम्बरघट से दामिनी बाला‚
बूंदों की सरगम पर‚ झर कर ढुलकाती यौवन हाला‚
डार–डार फूले फुलवा‚ पत्ती–पत्ती ने किया श्रृंगार‚
कली–मधुप का प्रणय देख‚ कीर्तन कर‚ नभ गाता मल्हार‚
लतिकाएं लिपटी वृक्षों से‚ सागर खड़ा मनुहार लिये‚
मदमाती सरिताओं ने भी‚ सारे बंधन तोड़ दिये‚
बाग–बगीचे‚ गली चौबारे‚ बरस रही अमृत रसधारा‚
दुल्हन बनी बहार फिरे‚ जग लागे सारा इक मधुशाला‚
साँस–साँस में उठा ज्वार‚ नयनों ने अर्थ अजाने पाये‚
अरमानों की आँच लिये‚ भरभर व्यथा पिघली जाये‚
अवगुंठन की ओट बसी‚ जूही–बेला की मधुर सुवास‚
ऐसे में बौराया मनवा‚ ढूँढे स्वप्नों का मधुमास‚
मौसम की मादक तरुणाई‚ तोड़ रही संयम की डोर‚
मौन स्वीकृति की मोहर उसपर‚ लगा गई चितवन की कोर‚
तन्हाई महकी‚ कंगना–बिन्दिया ने गीत मिलन के गाये‚
प्रिय की बाँहों के घेरे में‚ रात यूँ ही बस ढल जाए‚
नर्शानशा सा हुआ‚ साँस–तन–मन पे कोई चले न बस‚
आसमान से कतरा–कतरा‚ बरस रहा महुए का रस!

– श्रीमति सुधा सक्सेना

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com