मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

शरद की धूप



कुहरे का परदा
हटा आती है
किरणों के रथ पर
मुस्काती
शरद की फूली सी‚
खिली – खिली धूप
तन को भाती
मन को लुभाती
बच्चों बड़ों सभी को
खींच लाती
ओस में नहाई
शरद की
उजली – उजली धूप
देर से आती
जल्दी है जाती
सभी को अपने
पीछे दौड़ाती
शरद की नववधू सी
प्यारी – प्यारी धूप

– अनिता जैन
 

कैसी हवाएं

रूखा सूखा सा
सम्बंधों का दरख्त
पत्ता पत्ता झड़ता
प्रेम का
संवेदना का जल
सूख चला है
संस्कारों की जड़ें
हिलने लगी हैं
मिट्टी से पकड़
अब
छूट चली है
न जाने ये कैसी
हवाएं चली हैं।

– अनिता जैन

 
प्रगति पथ

प्रगति पथ पर
आओ हम तुम
साथ चलें
निशा के जाने से
ऊषा के आने तक
हम ना थकें
पंछी से पंख
फूलों से रंग
भंवरों से ले उमंग
नई दिशा में बढ़ें
जीवन पथ में
आने वाले कांटे
हम तुम संग चुने
आओ अपनी मिट्टी पर
हम प्रेम के
नवगीत लिखें
तज दें ईष्र्या द्वेष
नववर्ष में सृजन का
नव संगीत रचें

– अनिता जैन

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com