मुखपृष्ठ कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |   संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन डायरी | स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

 


 

दीपक मशाल

 

 

 २४ सितम्बर सन् १९८० को जन्म, उत्तर प्रदेश के कोंच(जालौन) में मूल निवास। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी से जैव-प्रौद्योगिकी में परास्नातकएवं क्वींस विश्वविद्यालय, बेलफास्ट (यूनाइटेड किंगडम) से उच्चतर शोध शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात विभिन्न परियोजनाओं के  सिलसिले में पहले पेरिस शहर में और अब कोलम्बस-ओहायो, अमेरिका में। 

लघुकथा, कविता, कहानी, व्यंग्य, अनुवाद तथा आलेख सहित हिंदी साहित्य की विविध विधाओं में लेखन। साहित्य के अतिरिक्त चित्रकारी, अभिनय तथा संगीत में रूचि है। अब तक विविध विधाओं की रचनाओं का समरलोक, वागर्थ, हंस, पाखी, हिंदी-चेतना, कथाक्रम, परिकथा, व्यंग्य-यात्रा, अभिनव-इमरोज़, सद्भावना दर्पण, गर्भनाल, प्रवासी दुनिया, लघुकथा.कॉम, हिंदी-समय, गद्यकोश, कविताकोश, अभिव्यक्ति, लेखनी, अमर उजाला, जनसत्ता, दैनिक जागरण, लोकमत, जनसन्देश टाइम्स, विधान केसरी सहित लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं एवं नेट पत्रिकाओं में प्रकाशन। अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवादित रचनाओं का कुछ पत्रिकाओं में प्रकाशन। 'ब्रेवहार्टस् ऑफ़ इंडिया' पुस्तक का हिंदी में अनुवाद। रचनाओं का आगरा आकाशवाणी से प्रसारण। विश्व हिन्दी सचिवालय, मॉरीशस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान। जनसत्ता में 'दुनिया मेरे आगे' स्तम्भ के लिए नियमित लेखन। 
 

उर्दू, पंजाबी, अंग्रेज़ी में अनूदित लघुकथाओं का पाकिस्तानी, भारतीय और ब्रिटिश पत्रिकाओं में प्रकाशन। पुस्तक 'ब्रिटेन की प्रतिनिधि कहानियाँ' में कहानी 'उज्जवला अब खुश थी' को स्थान। २०१० में कविता संग्रह “अनुभूतियाँ” प्रकाशित साथ ही भारत, ब्रिटेन, अमेरिका व कनाडा से प्रकाशित कई लघुकथा, कहानी तथा कविता संग्रहों में रचनाओं को ठौर। २०१२ में अक्षरम, प्रवासी दुनिया द्वारा आपको युवा प्रवासी रचनाकार सम्मान एवं २००९ में हिन्दयुग्म द्वारा अगस्त माह का यूनिकवि पुरस्कार समेत इक्का-दुक्का सम्मान। 

 

संपर्क- mashal.com@gmail.com



 


 
 

 

लघु कथाएँ

निमंत्रण
जात-बिरादरी
अंगुलियाँ
निर्धारण
पिघल रही है बर्फ़


 

         

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com