![]() |
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | स्वास्थ्य
साहित्य कोष | समाचार | |
|
Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
|
'केदार सम्मान' - २००७ निर्णीत
'केदार शोध पीठ न्यास' बान्दा द्वारा सन् १९९६
से प्रति वर्ष प्रतिष्ठित प्रगतिशील कवि केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति
में दिए जाने वाले साहित्यिक 'केदार-सम्मान' का निर्णय हो गया है। वर्ष
२००७ का केदार सम्मान कवयित्री सुश्री अनामिका को उनके
काव्य-संग्रह 'खुरदरी हथेलियाँ ' के लिए प्रदान किए जाने का निर्णय किया
गया है।
यह सम्मान प्रतिवर्ष ऐसी प्रतिभाओं को दिया जाता है जिन्होंने केदार की काव्यधारा को आगे बढ़ाने में अपनी रचनाशीलता द्वारा कोई अवदान दिया हो। प्रकृति-सौन्दर्य व मानवमूल्यों के प्रबल समर्थक कवि केदारनाथ अग्रवाल की ख्याति उनकी कविताओं के टटकेपने व अछूते बिम्बविधान के साथ साथ कविताओं की सादगी व सहजता के कारण विशिष्ट रही।
'केदार शोध पीठ न्यास' केदार जी के काव्य अवदान को आगामी पीढ़ी तक
पहुँचाने व उनमे काव्य के उस स्तर की पहचान विनिर्मित करने के उद्देश्य
से गठित की गई संस्था है। प्रति वर्ष सम्मान का निर्णय कविताओं की वस्तु
व विन्यास की इसी कसौटी को ध्यान में रखते हुए ही किया जाता है। इसकी
निर्णायक समिति में साहित्य के ५ मर्मज्ञ विद्वान सम्मिलित हैं। प्रति
वर्ष सितम्बर में इस पुरस्कार के लिए देश-विदेश के हिन्दी रचनाकारों से
प्रविष्टियाँ आमन्त्रित की जाती हैं।
अब तक यह पुरस्कार जिन रचनाकारों को प्रदान किया गया है, उनमे अनामिका
तीसरी स्त्री रचनाकार हैं। इस से पूर्व सुश्री गगन गिल व सुश्री नीलेश
रघुवंशी को इस श्रेणी में गिना जाता था।
सुश्री अनामिका का औपचारिक परिचय इस प्रकार है--
जन्म : 17 अगस्त 1961, मुजफ्फरपुर(बिहार)।
शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से अँग्रेजी
में एम.ए., पी.एचडी.।
अध्यापन- अँग्रेजी विभाग, सत्यवती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय। कृतियाँ : गलत पते की चिट्ठी(कविता), बीजाक्षर(कविता), अनुष्टुप(कविता),पोस्ट–एलियट पोएट्री (आलोचना),स्त्रीत्व का मानचित्र(आलोचना),कहती हैं औरतें(कविता–संपादन),एक ठो शहर : एक गो लड़की(शहरगाथा) पुरस्कार/सम्मान : राष्ट्रभाषा परिषद् पुरस्कार, भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, गिरिजाकुमार माथुर पुरस्कार, ऋतुराज सम्मान और साहित्यकार सम्मान
पूर्व वर्षों की भांति यह पुरस्कार आगामी अगस्त माह में बान्दा में
आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा
इस पुरस्कार के लिए केदार सम्मान समिति, केदार शोधपीठ
न्यास,'विश्वम्भरा', 'हिन्दी भारत' समूह व हमारी ओर से अनामिका जी को
अनेकश: शुभकामनाएँ।
|
|
|
मुखपृष्ठ
|
कहानी |
कविता |
कार्टून
|
कार्यशाला |
कैशोर्य |
चित्र-लेख | दृष्टिकोण
|
नृत्य |
निबन्ध |
देस-परदेस |
परिवार
|
बच्चों की
दुनिया |
भक्ति-काल धर्म |
रसोई |
लेखक |
व्यक्तित्व |
व्यंग्य |
विविधा |
|
|
Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact |
|
(c) HindiNest.com
1999-2008 All Rights Reserved. A
Boloji.com Website |