• कुमार मुकुल

कुमार मुकुल 

जन्म: 1966

शिक्षा: एम ए ( राजनीति विज्ञान )। 

पिता अंग्रेजी शिक्षक और पुजारी वृत्ति‍ के और मां साक्षर गंवई मुहावरे बोलने वाली। 

1989 में अमान वीमेंस कालेज, फुलवारी शरीफ, पटना में अध्यापन से आरंभ कर 1994 से अब तक हिन्दी की पत्र-पत्रिकाओं अमर उजाला, देशबन्‍धु, पाटलिपुत्र टाइम्स, प्रभात खबर, कल्‍पतरू एक्‍सप्रेस आदि में संवाददाता, उपसंपादक, संपादकीय प्रभारी, फीचर संपादक व स्‍थानीय संपादक के रूप में कार्य। 1998-2001 के मध्य दैनिक ‘अमर उजाला’ में साप्‍ताहिक कॉलम ‘बिहार : तंत्र जारी है’ का लेखन। 2003 हैदराबाद ‘स्‍टार फीचर्स’ में संपादक हिन्‍दी। 2005 से 2007 द्वैमासिक साहित्यिक लघु पत्रिका ‘सम्प्रति पथ’ का संपादन। 2007 से 2011 त्रैमासिक ‘मनोवेद’ में कार्यकारी संपादक।

 2013, 2015 के मध्‍य दैनिक कल्‍पतरु एक्‍सप्रेस आगरा और दैनिक देशबन्‍धु दिल्‍ली में स्‍थानीय संपादक। 2015, 2020 राजस्‍थान पत्रिका जयपुर में कंटेंट स्‍ट्रेटेजिस्ट।।

कृतियां: छह कविता संग्रह प्रकाशित। 2012 में ‘डा लोहिया और उनका जीवन-दर्शन’, 2020 ‘ हिन्दुस्तान के 100 कवि ‘ काव्‍यालोचना प्रकाशित। 2014 हिन्‍दी की कविता : प्रतिनिधि स्‍वर में शामिल। 2015 सोनूबीती-एक ब्‍लड कैंसर सर्वाइवर की कहानी का प्रकाशन। वेद-वेदांग कुछ नोट्स और बाल कहानियों का एक संकलन हाल में प्रकाशित।

पत्र-पत्रिकाओं में राजनीतिक – सामाजिक विषयों पर नियमित लेखन।

कुछ विश्‍वकविताओं का अंग्रेजी से हिन्‍दी अनुवाद।

संपर्क: kumarmukul07@gmail.com