मुखपृष्ठ कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |   संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन डायरी | स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

लघुकथा
भाग्य विधाता
 

न्यूज पोर्टल का साप्ताहिक राशिफल सेक्शन खूब हिट हो रहा था। कोई ऐसा दिन नहीं था, जब दो-चार ई-मेल न आते हों। पाठकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए वेबसाइट के होमपेज पर राशिफल को थोड़ा हाईलाइट किया गया।

एक दिन कॉपी एडिटर राधेश्याम ने बॉस को बताया कि पंडित चतुरानन चतुर्वेदी के यहां से अभी तक राशिफल नहीं आया है। आमतौर पर राशिफल की कॉपी शुक्रवार तक दफ्तर में पहुंच जाती थी। राधेश्याम हस्तलिखित राशिफल को कंपोज करता, फिर उन्हें एडिटकरके हर वीकेंड साइट पर अपलोड किया करता था। बॉस ने पंडित चतुरानन के यहां फोन करवाया तो पता चला कि आउट ऑफ स्टेशन हैं। बॉस ने खीझते हुए कहा, इसका भी भाव बढ़ता जा रहा है, लगता है कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना पड़ेगा। फिर चुटकी बजाते हुए बोले, यार राधेश्याम, एक काम करो । दो चार महीने पुराना राशिफल उठाओ, भाषा में थोड़ा फेरबदल करो और अपलोड कर दो। राधश्याम ने वैसा ही किया। अगले हफ्ते फीडबैक और जबर्दस्त था। इस सेक्शन पर कई गुना ज्यादा हिटपड़े । ई-मेल की संख्या भी बढ़ी थी, जिनमें से कई में सटीक भविष्यवाणी के कसीदे पढ़े गए थे।

कुछ दिनों बाद फिर ऐसा हुआ कि पंडित चतुरानन चतुर्वेदी समय पर राशिफल नहीं भेज पाए। इस बार राधेश्याम को एक नया आयडिया सूझा। उसने पिछले महीने का राशिफल उठाया। राशियों का भाग्यफल परस्पर बदलते हुए मेष की जगह कर्क, तुला की जगह  मिथुन और कुंभ की जगह धनु की भविष्यवाणियां कट एंड पेस्ट कर दीं। बिल्कुल नया राशिफल तैयार था।

कुछ दिनों बाद बेहतर फीडबैक और साइट की बढ़ती रेटिंग को देखते हुए साप्ताहिक राशिफल को बदलकर आज का राशिफल कर दिया गया। अब यह सेक्शन रोजाना अपडेट होने लगा।

- पी. के. राय
अप्रेल 5, 2007

 

 

Top

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com