मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!


 

 

स्कूल का बस्ता

जीवन की सीढियों पर
कदम रखते ये मासूम बच्चे
स्कूल ड्रेस, टाई, बॉटल, टिफिन
और बड़ा सा बस्ता
बोझा उठाये — ये कमज़ोर कन्धे
हिन्दी, अंग्रेज़ी , संस्कृत
साईंस, सोशल स्टडी. और गणित
होमवर्क, क्लासवर्क
वर्कबुक और टेस्ट कॉपी
वजन उठाकर थक चला
घर से स्कूल अर
वापसी का जाना पहचाना रास्ता
किन्तु
बच्चों को पढ़ाने वाली
मैड़म के पर्स में था
सिर्फ एक लिपस्टिक, कंघा,
आईना और किटी पार्र्टी का हिसाब
काश .. .......... .... .... ..... .....
पढ़ाने वालों का बस्ता भी
होता उतना ही भारी,
तब कहती मैड़म हमारी
“ बहुत था हमवर्क तुम्हारा
चेक नहीं कर पाई .. .... .... .....
आई एम व्हेरी व्हेरी सॉरी ”
 

— ले .कर्नल सारंग थत्ते
 


 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com