मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!


 

 

खत

बहुत दिनों बाद एक भूले हुए एक दोस्त का खत मिला
मैं अरसे तक उसे जेब में लिए घूमता रहा
सोचता रहा कि कल
बस कल ही लिख दूंगा उसका
कोई प्यारा सा एक जवाब
फिर मैं बार–बार भूलता रह और इस काम को
याद करता रहा

एक दिन आखिर निकाल ही लिया समय और
लिख डाला खत
खत के जवाब में ज्यादा यह लिखा कि क्यों और
आखिर क्यों देर हुई खत के जवाब में
फिर मैं ने उसे सहेज कर रखा अपनी जेब में
कि उसे कल सुबह ही सबसे पहले कर दूंगा पोस्ट
और फिर अरसे तक मैं उस खत को नहीं भेज सका

फिर देर होती गई और यह लगा कि
बेकार और बेमानी है इतने दिनों बाद किसी खत
का जवाब देना
कितने दिन बाद यह जोड़ने की जहमत भी नहीं उठाते बनी
अब बरसों बाद मेरे जेहन में टंगा है वह अनभेजा
खत
क्या करूं उस जवाब का जो मैंने
खत में लिखा था
और पता नहीं क्यों नहीं मिल सका मेरे दोस्त को
मेरे चाहने के बावजूद।

– अभिज्ञात



 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com