मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

  क्षणिकाएं
कंप्यूटर विरोधी
वे कंप्यूटरीकरण के
सख्त विरोध में हैं
सिलिकॉन वैली में
दामाद की
खोज में हैं ।

व्यापार
उनका व्यापार
अच्छा चल रहा है
हर बेटा
ऊँची कीमत पर
निकल रहा है ।

नई परियोजना
रेल मंत्रालय
नई पटरियां
बिछाने की योजना
बना रही है
आतंकवादियों से मिलकर
पुरानी उड़वा रही है ।

नई दिशा
पहले अच्छी तरह से
हडडी–पसली तोड़ दो
खड़ा न हो सके
ऐसा निचोड़ दो
टूटकर पंगु हो जाए
तब देश को नया मोड़ दो ।

बहू
नई बहू के आने से
घर भर जाए तो
वह लक्ष्मी है
थोड़ा भी कम पड़े
तो कुलच्छनी है ।

हिन्दी प्रेम
साल में एक दिन
हिन्दी दिवस मनाते हैं
पूरे साल जनाजा
हिन्दी का उठाने का
फिर रेकार्ड बनाते हैं ।

शांति–दूत
हम बार–बार
शांति–संदेश
भिजवा रहे हैं
वे शांति–दूत पर ही
गोलियाँ बरसा रहे हैं ।

-अंशुमान चक्रपाणि

 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com