मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

 

एकता का सूत्
हिन्दी‚ उर्दू‚ बांग्ला‚ तमिल‚ तेलगू भाई‚
भाषाओं के नाम पर‚ करते रहो लड़ाई‚
करते रहो लड़ाई‚ इधर मलयालम रूठी‚
कन्नड़‚ कोंकणी‚ कश्मीरी काहे छूटी‚

तुलु‚ मराठी‚ पंजाबी‚ आसामी‚ उड़िया‚
सबको अपना हिन्द लगे जादू की पुड़िया‚
एकता का सूत्र तो एक ही है सरकार
हर प्रदेश में झूल रहा मिस्टर भ्रष्टाचार‚

मिस्टर भ्रष्टाचार बड़ा ही मोटा तगड़ा‚
करता सबसे प्रेम‚ किसी से नहीं है झगड़ा
बनवाता लाइसेन्स‚ हमें एडमिशन देता
आगे बढ़ाता देश यही है सच्चा नेता‚

उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम कहीं भी जाओ
हर चप्पे पर इसको तुम मुस्काता पाओ
गली गली में मिल जाते हैं इसके ब्रोकर
पूजा करते इसकी सब सरकारी नौकर
माल दबाएं सेठजी‚ भूखा रहे किसान‚
चोरी करके टैक्स की बन जायें सुल्तान‚
जब तक नगरों में यह भ्रष्टाचार बहेगा‚
देश एक था‚ देश एक है‚ एक रहेगा
कटनी का इंजीनियर सब कुछ कर स्वीकार
आत्मग्लानि से मर गया‚ लीला अपरम्पार‚
पर चिन्ता की बात नहीं ऐसे जन कम हैं
मन की वाणी में अब किसकी इतना दम है?
लिम्का‚ पेप्सी‚ कोक में बीमारी का डाऊट‚
कोई भी एग्ज़ाम हो‚ पेपर होता आउट
पेपर होता आउट ना समझो इसको हल्का‚
सच्चाई की बात करो तो मचे तहलका‚
आज चहुं ओर भ्रष्टता भरी पड़ी है‚
आज स्वतन्त्रता‚ नव समाज से डरी खड़ी है।

-अभिनव शुक्ला

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com