मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

सन्देश
मैं रेत पर खड़ा
उन लहरों को देख रहा हूँ
जो दूर से हांफती – दौड़ती चली आ रही हैं
कोई भूला – बिसरा संदेश ला रही हैं

शायद मेरे मन की गहरी खाईयों को नापने
या मेरी आंखों के खारेपन को मापने
शायद मेरे हृदय की खोखली आवाज़ सुनने
मेरी ओर चली आ रही हैं
कितनी अजीब बात है
आघात ही आघात है
सागर का अपनी लहरों को
जलदूत बना कर भेजना
मेरी वेदना की गहराई को
अपनी गहराई से संयोजना
कितना महान है यह सागर
अपनी मर्यादा से काम लेता है
जब जब रेत की तरह बिखरता हूँ
— मैं
अपनी लहरों से मुझे थाम लेता है।

-श्याम श्रीवास्तव

 

 

चेतना
अपने अन्र्तद्वन्द का सारथी
स्वयं मैं आप हूँ
मानव जीवन में बना
कर्मों का अभिषाप हूँ
देव एवम् दानवों ने
सागर मंथन किया
प्राप्त फलों को
मानवीय कल्याण में दिया
मेरे अन्दर के मन्थन का
फल कौन लेगा?
शायद कोई नहीं
मैं स्वयं उस मंथन से निकला श्राप हूँ
इस चक्रव्यूह का रचयिता
स्वयं मैं आप हूँ
नई शताब्दी का आरम्भ हुआ
क्या एक क्लेश लेकर
या उन्मादित फूला का
आशा भरा सन्देश लेकर

मानव का ये अनोखा उत्साह
जड़ और चेतन पर छा जाने की चाह
कुण्ठित जीवन की घुटन भरी कराह
क्या कोई सुगन्ध हवा पर बैठ
— इधर आएगी?
एक स्वप्निल संदेश के साथ
— खिलखिलाएगी?
मेरी शक्तिहीन उंगलियां पकड़ कर
— ये बतायेगी
कि माथे की लकीरों में
एक लकीर ज्वलन्त है
श्रापग्रसित अन्र्तद्वन्द का
— एक वही अन्त है
ब्रह्मा की उस लकीर को
— खोजना होगा
अपनी आत्मिक – मानसिक शक्तियों को
संयोजना होगा।

-श्याम श्रीवास्तव

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com