मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

हाइकू
खून नहीं था।
पान खा के थूका था।
मंदिर में भी।

खून नहीं था।
बेच दिया था सारा।
भूख लगी थी।

खून नहीं था।
खटमल हैरान थे।
नेताओं में भी।

खून नहीं था।
पानी जैसा कुछ था।
खौलता न था।

खून नहीं था।
बहा बूंद भर भी।
दिल टूटा था।

खून नहीं था।
नवाब साहब का।
छलका नहीं।

खून नहीं था।
रंग कुछ और था।
पेड़ कटा था।

खून नहीं था।
उतरा किसी आंख।
गैर थी न वो।

खून नहीं था।
हां .दाग बताते थे।
दंगा हुआ था।

खून नहीं था।
अपना वह तभी।
काम आया।

खून नहीं था।
इबादत थी मेरी।
बकरीद थी।

खून नहीं था।
तड़प तड़प कर।
वो मर गई।

खून नहीं था।
पर साबित हुआ।
सब बिके थे।

खून नहीं था।
दुर्घटना हुई थी।
दो और छूटे।

खून नहीं था।
शराब भी नहीं थी।
तो पीते क्या।

खून नहीं था।
सिंदूर से ही भरी।
थी मांग मैने।

खून नहीं था।
मेरे अरमानों का।
उसकी शादी।

खून नहीं था।
आंसू थे वो जननी।
भारत मां के।

खून नहीं था।
अपना इसलिए।
दर्द नहीं था।

खून नहीं था।
लाल रंग था लगा।
होली है भाई।

-सरदार तुकतुक

ग़जल – 1
सूरज हैं चांद तारे और आसमान है
किस मुल्क का इतिहास अपने समान है

काटा गया यहां एकलव्य का अंगूठा
फिर भी हमारा देश बहुत महान है

हटना नहीं गवारा मरना कबूल है
तारीख में लिखी रघुवंशी ज़बान है।

लोगों ने बांट लिया द्रोपदी को
भारतीयता का क्या यही अंजाम है?

कुढ़ते रहेंगे लेकिन बोलेंगे नहीं
शायद ऐसा ही हमारा हिन्दुस्तान है।

ग़ज़ल – 2

मुफलिस हूँ‚ मुफलिसी देखता हूँ
सिसकती हुई ज़िन्दगी देखता हूँ।

अश्कों के दरिया में डूबा हुआ मैं
सपनों में केवल खुशी देखता हूँ।

आवाज़ जिसने उठाई यहां
कुचला गया है‚ यही देखता हूँ।

बड़ी भीड़ है जाने किसी उठी मैय्यत है
तुम बैठो यहीं‚ मैं अभी देखता हूँ।

अंधेरे में डूबे हुए शहर में
तेरे घर में बस रोशनी देखता हूँ।

आती है गर्दिशी जिस वक्त
साये की भी बेरुखी देखता हूँ

-डॉ। आशुतोष कुमार सिंह

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com