मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

इच्छा
मेरे आँगन में गुलाब का इक पौधा है.
उस पौधे पर लाल रंग का फूल खिला है.
फूल की खुशबू सारे घर में महक रही है.
दरवाज़े पर बैठी चिड़िया चहक रही है.
बिस्तर. कुर्सी. मेज़. पुरानी वो अलमारी.
खिड़की. परदे. कलम. डायरी चीज़ें सारी.
चहक को सुनकर सब खुशियों में झूम उठी हैं.

मानो मन्दिर में उत्सव की धूम उठी है.
वातावरण सुगंधित – सुरभित मतवाला है.
यूँ लगता है देवदूत आने वाला है.
ऐसी अनुपम छटा देख मन बोल रहा है.
हो ना हो नृप का सिंहासन डोल रहा है.
किन्तु इच्छा जगी सुमन को पाने की है.
खुशबू का कण – कण अपना कहलाने की है.
मैं गुलाब को उस डाली से तोड़ चुका हूँ
दरवाज़े पर बैठी चिड़िया चली गई है….
मेरे आँगन में गुलाब का इक पौधा है।

-अभिनव शुक्ला

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com