मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

मृत्यु से मत भागो 

कहाँ - कहाँ बचोगे
प्यार की चुप्पी में उसका निवास है
 
संताप के बाद अगला घर उसीका है।
दुख के चारों और कवच बनी
सुख की परिखा से थोड़ा आगे
उसी का साम्राज्य है

शायद यही सोच कर
तुम बार - बार डर कर
लौटते हो सुखों की ओर।

दुनिया के सारे रास्ते खमदार हैं
और जीवन हमेशा ऊबड़ - खाबड़
हाँ
, एक सीधी - सच्ची सपाट राह
हरदम वहां पहुंचती है
जहां जाने से हरकोई डरता है
और उम्र पर्यन्त भटकता है।
 

उम्र की धूपछांह में झुलसते - संभलते
तुम जिधर बढ़ते हो
हर बार आगे वह मिले ही
नहीं कहा जा सकता।
उधर से लौटते
थके पैरों की नींद में भी आ सकती है वह
सपने की तरह!
 

मृत्यु से मत भागो!

-चन्द्र प्रकाश देवल
 

Top

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com