मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

क्षणिकाएं
नव-वर्ष
बदलकर
निश्चित समय के बाद
नया वर्ष
आता है,
नव-वर्ष की
शुभ-कामना देने वाला
आदमी,
जब-चाहे-तब
बदल जाता है!  

पुण्य
हरी मिर्च खिलाकर
आदमी,
पुण्य कमा रहा है,
पिंजरे के तोते से
आज,
राम नाम जपवा रहा है !

 जागरूकता
जागरूक होकर
आदमी,
जाग गया है
आज आदमी से आदमी
कितनी दूर
भाग गया है!

Top

आँकङा
राम-लक्ष्मण-सीता को
वनवास क्या हो गया,
आँकडा तीन का
आज,
बदनाम हो गया!  

 

रानी
घर ही, नहीं
सदियों से शासन
चला रही है,
एक छत बनाकर
मधुमक्खी,
नारी को सिखा रही है!  

 

सयानी

आज तक गुर अपना
दुनिया में,
किसी को नही सिखाया
अपना जाला
हमेशा,
मकडी नें बनाया!

            -रमेश कुमार भद्रावाले
 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com