मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

नव- वर्ष!

नव- वर्ष!
तुम्हारा स्वागत-सत्कार
चाहते हुए भी न कर सका!
तुम्हारे शुभागमन के पूर्व
कई दिनों से
विविध आयोजनों की
रूपरेखा बनाने का विचार
मन में आता रहा,
न जाने क्या-क्या अभिनव अनूठा समाता रहा,
पर, कार्यरूप में
तनिक भी परिणत न कर सका उसे! 

हे नव वर्ष!
तुम आ गये बिना किसी धूमधाम के?
और मैं
तुम्हें प्यार भरी भुजाओं में
चाहते हुए भी न भर सका! 

हे नव वर्ष!
तुम सचमुच कितने उदास हो रहे होगे!
तुम्हारे अभिनन्दन में इस बार
एक क्या अनेक कविताएँ लिखना चाहते हुए भी
एक पंक्ति भी
तुम्हें समर्पित न कर सका!
अरे, यह क्या हुआ?
कुछ भी तो स्मरणीय विशिष्ट घटित हो जाता 

जीवन- नाटक का
मंगलाचरण या पटाक्षेप!
पर, कुछ भी तो नहीं हुआ;
मात्र पूर्वाभ्यास  का बोध होता रहा! 

हे नव वर्ष!
तुम्हें जीवन-क्रमणिका में
महत्त्वपूर्ण स्थान दिलाने की साध लिए
जागता… सोता रहा!
चाहते हुए भी
न जी सका - न मर सका! 

-महेंद्र भटनागर

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com