मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

लडकी नहीं खबर है वह

सफेद पन्नो पर स्याह अक्षर
बिखर - बिखर कर जुड़े हुए
उस लडकी के बिखरे आंसू नहीं
स्याही थी छापे खाने की
पीडा और दर्द से नहीं जन्मे
वो तो एक खबर मात्र थे
एक रपट, एक सूचना
नहीं था उसमें
मन का अवसाद,
टूटे सपने
चकनाचूर यौवन
अपनो की टूटन
समाज की वितृष्णा
कमजोर से घृणा
आततायी की लिप्सा
कामान्ध इच्छाओं की
क्रूरतम परिणिति
पाठकों की जुगुप्सा
नाम नही था लड़की का
पर जानने की इच्छा
उनकी अपनी तो नही थी न वो
केवल एक खबर थी
ऐसी खबरें रोज आती हैं
छोड़ो भी
और आगे क्या है इस अखबार में ?

मंजरी भान्ती
7 दिसंबर 2007

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com