मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

पौधा

मैं सड़क के बीच का पौधा
किस ने लगाया
किस अभागे समय
आने वालों जाने वालों को
बस देखता हूँ
जगत भी आवागमन का सिलसिला
कारों तिपहिया वाहनों ट्रकों
से निकलते हर में साँस लेते
मेरे पत्ते काले पड़ गए हैं
खिली दो चार कलियों ने
फूल बनने से किया इंकार
फिर कहाँ फूलों की हँसी
कहाँ मादक गन्ध
मेरी सुरभि का कोष
लूटा सभ्यता की दौड़ ने
जैसे दिन दहाड़े लुट गया
सड़क का आदमी
सड़क के बीचों बीच ।
मैं अगर खिलता
फैले कार्बन को सोख
आक्सीजन लुटाता
पर्यावरण सौन्दर्य में
कुछ वृद्धि करता
पर मैं अभागा
सड़क के बीचोंबीच
केवल मूक दर्शक
बन गया हूँ
जैसे सड़क का आदमी ।

-सुधेश
जनवरी 2015

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com