मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

गंगा - 4

तुम्हे पता है
मैं सोती नही हूँ
इसीलिए कभी रोती नही हूँ
आंसू
जीवन नही होते
जो जीवन मे है वे कभी नही रोते
आंसू
संवेदनाओं की शव यात्रा हैं
नयनप्रवाह की सुनिश्चित मात्रा हैं
इन पर न जाना
इनसे कुछ नही पाना
जीने के लिए मेरा प्रवाह देखो
किनारों के मिलने की चाह देखो
पूरी राह पास में
मिलन की आस में
चलते रहते हैं
हर परिस्थिति में ढलते रहते है
कभी इन्हें मिलते भी देखा है?
इनके न मिलने में ही मेरी जीवन रेखा है
कभी यदि ये संयम से हिल गए
संयोगात मिल गए
क्या बचेगा?
मेरा अस्तित्व फिर कौन रचेगा?
मैं जीवन देने आयी
केवल मृत्यु ढो रही हूँ
गंगा होकर भी
तुम्हे लगता है रो रही हूँ
ऐसा नही है
कुछ भी काल जैसा नही है
तुम नही थे , मैं तब भी रही हूँ
ऐसे ही बही हूँ
शिवकेशपाश में गही हूँ
जहाँ थी वहीं हूँ
गौरी से कोई डाह नही है
जटाओ से इतर कोई चाह नही है
शिव का संवाद हूँ
धाराओं में लिए
अनहद नाद हूँ
ब्रह्मा की बेटी
भीष्म की माता
मानव से यही नाता
न मैं पुण्य की साक्षी हूँ न पाप की
न आशीर्वाद की न शाप की
हे मनुष्य, मुझे कितना जान सकोगे
जितना जानोगे ,उतना ही मान सकोगे
भक्ति और मुक्ति का विधान हूँ मैं
गंगा हूँ पुत्र
जीवन का संविधान हूँ मैं


 

- संजय

गंगा  । 1 2 3 5 6 7

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com