मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 
प्रेम
अग्नि में तुम्हारी परछाई
जल में तुम्हारा स्वाद
मिट्टी में तुम्हारी महक
हवा में गीत तुम्हारे
और
नभ पे तुम्हारा नाम

उस पर तुम्हारा ये पूछना
कि प्यार क्या होता है ?

– अखिलेश सिन्हा
जनवरी 1‚ 2001

नोट :
पांच मौलिक तत्व होते हैं जिनसे दुनिया बनी है : आग पानी हवा मिट्टी और आकाश।

एक प्रश्न

कल रात से थोड़ी–थोड़ी
बरफ गिरी है
ठंढ़ बढ़ गयी है।

धीमे धीमे बहती हवा भी
अब काट जाती है
अंदर तक

पिछली सर्दियों में बुने
तुम्हारे वे
ऊन के स्वेटर भी
अब फट से चले हैं

होते तो नहीं पर
जानती हो क्या तुम
स्वेटर रफू करना?

– अखिलेश सिन्हा
फरवरी 14‚ 2001

 

खबरें

मैं रेडियो सुनता हूँ
सारा सैन फ्रान्सिस्को
सहमत है‚
कि वह महिला मर गयी
जिसे कुत्ते ने
कल काट खाया था
ऐसा कैसे हो गया?
व्यथित है सारा शहर

उस व्यक्ति की पहचान
भी हो गयी
जो परसों की रात
कॅलिफोर्निया विश्वविद्यालय
में जल मरा
उफ बुरा हुआ!
दुखी है सारा शहर

बे ब्रिज बिल्कुल जाम है
सैन मटीओ भी ठीक नहीं
101 पर एक दुर्घटना है
और 880 रुक सा गया है
कब तक चलेगा ऐसा?
चिंतित है सारा शहर

ब्रेक के बाद
अमरीकी सुपरबॉल पर
एक साक्षात्कार
क्या होगा कल?
उत्सुक है सारा शहर

पश्चिमी भारत के गुजरात में
भूकम्प से मर गये
हजारों लोग
भेज दी है‚ सहायता सरकार ने
ठीक है ।
संतुष्ट है सारा शहर

कल धूप अच्छी निकलेगी
मौसम साफ रहेगा
एक सुखद साप्ताहांत की कामना के साथ!

यह सी बी एस न्यूज है
खबरें और मौसम
आपके लिए!

– अखिलेश सिन्हा
फरवरी 1‚ 2001

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com