मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

बरसात के बाद

बरसात के बाद
मिट्टी के साथ
दिल भी नम है
इसे कुरेदो
और मोहब्बत बो जाओ।

– गरिमा

मेरा मन
मेरा मन एक्वेरियम की मछली सा है
शान्त पानी में अन्दर ही अन्दर
मचलता हुआ
कभी अपनी ही छवि से डरता सा
पानी के दायरों से उलझता सा
सुनहरे शंख से आकर्षित हो
उसके आर्सपास मचलता हुआ
एक्वेरियम के इस नकली मेंढक से
यूं डरती है ये मछली
जैसे अपने ही अनजाने भय से डरता सा
मेरा किशोर मन।

– गरिमा
 

सूरज का गुलाब

मेरी एक शाम चली आई है
उसकी तरह
अपने आसमानी कोट पर
छिपते सूरज का गुलाब लगाए
मैं मन के टेरेस से झांकती हूँ
शाम उस सड़क के दूसरी ओर लगे
अमलताश के पेड़ के नीचे ठिठकी खड़ी है
कैशोर्यवय का सहज स्मित लिये
मैं मन की कई सीढ़ियाँ फलांग जाती हूँ
शाम उसी तरह वहीं खड़ी है।
छिपता सा सूरज आसमान से उतर
पहाड़ पर आ टिका है
ऐसे जैसे उसने मेरी और गुलाब बढ़ाया हो
यकायक सामने वाला
लैम्प पोस्ट झर्पझप कर जल उठा है
जैसे मेरे हँसने पर वह चौंका हो
फड़फड़ा कर कुछ कबूतर उड़े
तो मुझे लगा
कि कुछ कहने की चाह में
उसके होंठ फड़के हैं
मैं कनखियों से देखती हूँ
अनायास मीलों चौड़ी हो आई सड़क
और पार न कर सकने की असमर्थता में
बेबस शाम ने
सुर्ख गुलाब से सूरज को
पंखुर्ड़ीपंखुड़ी अलग कर
पहाड़ के नीचे फेंक दिया है।
माँ की झिड़की सी रात निकल आई है
साथ ही भावनाओं का धुंधला चाँद
मैं मन की कई सीढ़ियाँ चढ़ कर
यथार्थ में चली आई हूँ
झुक गई हूँ किताब पर
खिड़की के बाहर
भारी शाम चली जा रही है
अंधेरे की सड़क पर।

– गरिमा

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com