मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

मैं उसका कमरा

मैं?
उसका कमरा हूं
उसके छोटे–छोटे सुखों का
जमावड़ा
कुछ पौधे
कुछ अनर्गल रूमानी बातों से भरी
डायरियां‚ पक्षियों के चित्र
और यहां–वहां फैला पागलपन
पगले गीत‚ दीवानी गज़लें
बेतरतीब ख़तों का पुलिंदा
टेबल पर बिखरी किताबें
कॉफी का खाली प्याला
एक कुतरा हुआ सेब
धूल खाती कपों–ट्राफियों का
छोटा सा ढेर
हैगंर्स में लटके लापरवाह कपड़े
रंग उड़ी जींस
ढीले–ढाले शर्ट।
बिस्तर पर बिखरा अलसाया पन
वहीं टूटे–टपके कुछ सपने
कहकहों से खीजते
दिन उसके
तो
खिड़की
चांद की बेधार हंसिया से
कटती है शाम
क्या कहूं उसे?
यायावार नदी?
स्थायित्व की प्रतीक्षा में
शान्त झील?
मैं भी कहां समझ सका था तब उसे
अब थोड़ा जानता हूं
मेरी दीवारों पर पोस्टर्स चिपका
उसने मुझे भी कितना युवा
कितना रंगीन बना दिया है
इस वर्ष वह चली जाऐगी
वह खुद नहीं जानती कहां
न जाने उसकी दीवानगी
उसे कहां ले जाऐगी
मगर‚
" खुदा करे कि ये दीवानगी रहे बाकि"

– मनीषा कुलश्रेष्ठ

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com