मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 
एक अकेला–सा शब्द

बहुत भयभीत कर सकता है
एक–अकेला सा शब्द
अकेला।
शक्ति का जर्रा जर्रा निकाल कर तन से
झुका सकता है कितनी ही शक्तियों के सामने
घेर सकता है कितने ही भयों से घिरी घटनाओं से
जिन्हें अभी होना था।
अकेला आदमी अगर हो जाए अकेला अपने से भी
तो बहुत तकलीफ देता है यह शब्द अकेला।
गा उठता है कवि
अकेला हूँ अकेले रहा नहीं जाता
तड़प उठता है आदमी
अपने  द्वीप से अकेलेपन के खौफ पर।
पर नहीं रह पाता हावी देर तक अगर कुरेद लिया जाए थोड़ा।
चलता है जब आदमी अकेला
तो नहीं होता इतना भी अकेला
थोड़ा घर भी होता है उसके साथ
होता है थोड़ा आस–पास भी
चलता है जो
बिन थके
बीहड़ों में भी साथ–साथ।
एक राह भी होती है जुड़ी पाँवों से
बिछी पीछे
अर्जित कर आए हैं जिसे खुद पांव अपने।
अकेले आदमी के पास
हो सकती हैं थोड़ी प्रार्थनाएं भी स्वरचित
शायद सबसे ज्यादा।
हो सकती हैं थोड़ी चुनौतियां भी
चुनौतियों से लबालब।
बहुत कुछ हो सकता है अकेले आदमी के पास
हो सकते हैं कुछ चित्र
जिन्हें वह चाहता रहा है देखना‚
हो सकते हैं कुछ अनुभव
जिन्हें वह चाहता रहा है जीना‚
कुछ रंग भी हो सकते हैं
जिन्हें वह चाहता रहा है भरना‚
बांर्सबुरांस में उगती हरी पत्तियों से
एहसास भी हो सकते हैं तनिक
जिनसे वह चाहता रहा है चौंकना।

क्या नहीं हो सकता अकेले आदमी के पास
बहुत कुछ हो सकता है‚ बहुत कुछ ऐसा
जैसा सोच भी नहीं सकता
अकेला होने से पहले अकेला आदमी।
जब भी नहीं होने दिया अकेला
अकेले आदमी ने खुद को
शक्तियाँ झुकी हैं।
एक शक्ति भी हो सकता है अकेला कर दिया गया आदमी।

– दिविक रमेश

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com