मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

गंगा

गंगा कभी उलट न चाली
बही बही सागर में खाली
सागर भंवर भया दिवाना
सूरज संग करे कृत नाना
उपजे लहरों से नया हिलोरा
बने रूप बदली का रेला
उमड़ घमड़ बदरा लहराये
जाकर हिम पर्वत टकराये
छवी निराली सृष्टि मुस्काए
बूंदन बरखा माला बन जाए
ताल तलैया झूमत झरना
जीवन का नहीं अन्त है मरना
चलित चक्र रच्यो करतारा
रूप विभिन्न इक पालनहारा

– राजेन्द्र कृष्ण

 

अनुभव

 

सागर तट
भीगी माटी
लहरों का आवागमन
क्रीड़ा मग्न
चॅद्र किरण
आकर्षित चुम्बन
लहरों का उत्सव
अनायास अनुभव
उस नृत्य लीला में
सिमट गया अस्तित्व
और साक्षात्कार हुआ
निर्लेप स्वरूप
हरि ॐ तत सत
निराकार साकार हो गया।

– राजेन्द्र कृष्ण

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com