![]() |
मुखपृष्ठ
|
कहानी |
कविता |
कार्टून
|
कार्यशाला | कैशोर्य |
चित्र-लेख | दृष्टिकोण
| नृत्य |
निबन्ध |
देस-परदेस |
परिवार
|
फीचर | बच्चों की
दुनिया | भक्ति-काल धर्म |
रसोई |
लेखक |
व्यक्तित्व |
व्यंग्य |
विविधा | संस्मरण |
सृजन |
स्वास्थ्य
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
शरीर पर अत्यधिक बाल बीमारी न्यूयार्क, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। महिलाओं के शरीर पर अत्यधिक बाल किसी बीमारी के संकेत हो सकते हैं। एक स्वास्थ्य रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि महिलाओं के शरीर पर ज्यादा बाल होने की स्थिति में उन्हें चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता हो सकती है। अमेरिकन इलेक्ट्रोलोजी एसोसिशन(एईए) के अनुसार महिलाओं के शरीर पर अधिक बाल उनके खराब स्वास्थ्य के संकेत हो सकते हैं। संभव है कि महिलाओं में प्रजनन संबंधी कोई समस्या हो। स्वास्थ्य पोर्टल मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार पुरुष हॉर्मोन 'एंड्रोजन' की अधिकता को भी महिलाओं के शरीर पर अधिक बाल उगने की वजह माना जाता है पर कई बार इसके कारणों का पता लगाना इतना आसान नहीं होता। इस शोध में एंड्रोजन हॉर्मोन की अधिकता वाली कई महिलाओं पर अध्ययन किया गया। पता चला कि इनमें से 80 फीसदी से अधिक महिलाएं हर्सुटिज्म(अधिक संख्या में बालों का उगना), मासिक धर्म की गड़बड़ी और मुंहासों की समस्या से परेशान हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि करीब 80 फीसदी मरीजों में समय से इस समस्या का पता नहीं लग पाता, न ही उनका सही तरीके से इलाज हो पाता है। अनचाहे बालों की समस्या से निपटने के लिए इलेक्ट्रोलोजी पध्दति का इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि इनसे छुटकारा पाने के लिए उचित चिकित्सकीय इलाज की आवश्यकता होती है। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस |
|
मुखपृष्ठ
|
कहानी |
कविता |
कार्टून
|
कार्यशाला |
कैशोर्य |
चित्र-लेख | दृष्टिकोण
|
नृत्य |
निबन्ध |
देस-परदेस |
परिवार
|
बच्चों की
दुनिया |
भक्ति-काल
| धर्म |
रसोई |
लेखक |
व्यक्तित्व |
व्यंग्य |
विविधा |
संस्मरण |
सृजन |
साहित्य कोष
|
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact |
(c) HindiNest.com
1999-2015? All Rights Reserved. A
Boloji.com Website |