कल चुपके से चुरा
तुम्हारे पंख लगा लिए थे
मैने
थोड़ा सा उड़ कर देखा था
उस छोटी सी उड़ान
और कुछ पलों में अनुभूत किया था
मैने कि
देह धुल गई है हवाओं में
आत्मा उड़ रही है
एक रूई के फाहे सी भारहीन हो
या
आक के रेशेदार बीज सी
हवा के साथ यहां–वहां !!
कविताएँ
एक छोटी सी उड़ान
आज का विचार
“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
आज का शब्द
“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।