आएंगे पिता
सुबह की सैर से
और चाय के साथ
मांगेंगे बिस्किट
देर होने पर
पानी में भिगोकर
खा लेने के बाद
चीखेंगे – चिल्लाएंगे
प्रदर्शन करेंगे
अपनी निस्सहायता का
इस दावे के साथ कि
अब भी है उनका
मालिकाना हक
इस घर की प्रत्येक चीज़ पर
अपने हाशिये पर होने को
नहीं कर पायेंगे
स्वीकार एकदम
पर स्वीकारने के बाद
खामोशी से
चले जायेंगे
अपने बिस्तर की ओर
गर्म प्याला छोड़।
कविताएँ
पिता
आज का विचार
शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।
आज का शब्द
शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।