जो जानते हैं कि
प्रेम कैसे किया जाता है
वे नहीं जानते
प्रेम क्या है?
जो जानते हैं
प्रेम क्या है?
वे नहीं कर सकते प्रेम
प्रेम की तरह
इसीलिये तब भी कहा था तुमसे
अब भी कहती हूँ
जानो
या
करो
कविताएँ
प्रेम
आज का विचार
“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
आज का शब्द
“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।