मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

गंगा -1

प्रचंड प्रवाह
अप्रतिम सौंदर्य
अनुष्टप छंद
जैसे कि मकरंद
जैसे कि पलाश
जैसे कि मद्गन्ध
जैसे कि मधुपाश
जैसे कि अनुबंध
जैसे कि अनंत आकाश
शब्देतर अनुभूति
न व्यास न भवभूति
विरंचि की अद्वितीय माया
शिव की वास्तविक काया
अद्भुत
अद्वितीय
अविकल
अविराम
अविरल
कलकल
लहराती
बलखाती
बेगवती
तेजस्विनी
तपस्विनी
शिव की अलको में लिपटी
शिव की हुई
अलकनन्दिनी
ब्रह्मा के कमंडलु की बंदिनी
सगरपुत्रो की वंदिनी
ब्रह्मांड की उपस्थिति से पूर्व भी
सृष्टि से भी
सनातन से भी
और समष्टि से
शिखर से सागर तक
क्या क्या ढोती
क्या क्या धोती
क्या क्या पाती
क्या क्या खोती
भूत भविष्य और वर्तमान
धारा में ही मूर्तिमान
जगत का समस्त सौंदर्य
और शिव तत्व का औदार्य
नील कंठ से लिपट रहने की जिद
बालहठ की मानिंद
एकटक
अपलक
आर्द्र नयनो की अभिलाषा
विश्वास और आशा
विकल अविकल भाषा
पराजित कर्मनाशा
बनती है महादेव का हार
तारती संसार
पार्वती पर भारी
फिर भी कुवारी
स्वयं को बना लिया शिवांगी
गागर बना दिया
प्रेम में बंधी
हिमको सागर बना दिया।

 

- संजय

गंगा 2 3 4 5 6 7

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com