मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 

 

पसीने की कीमत

खुशहालपुर में नारायण नामका एक अमीर साहूकार रहता था उसका एक बेटा और एक बेटी थी लडक़ी की शादी हुए तीन साल हो गये थे और वह अपने ससुराल में खुश थी लडक़ा राजू वैसे तो बुद्वू नहीं था लेकिन गलत संगत में बिगड सा गया था अपने पिता के पास बहुत पैसा है यह उसे घमंड हो गया था दिनभर अपने आवारा दोस्तों के साथ घूमना फिरना ही उसे अच्छा लगता था जैसे जैसे वह बडा हुआ पैसे खर्च करने की आदत बढती गयी और वह अपने दोस्तों के कहनेपर पानी की तरह पैसा बहाने लगा

मेहनत की कमाई अपना बेटा से गंवा रहा है यह देख नारायण को चिंता होने लगी उसकी इच्छा थी कि राजू बेटा बडा हो कर सब कारोबार संभाल ले और वह अपनी पत्नी के साथ तीर्थयात्रा पर निकल जाये अपने बेटे को समझ आनेकी आस लगाये बैठा नारायण बुढापे की तरफ बढ रहा था फिर उसने गांवके ही एक विद्वान गृहस्थ थे सलाह लेने की सोची दोनों ने मिलकर सलाह मशवरा किया खूब बातें हुई

दूसरे दिन नारायण ने राजू को बुलाया और कहा ''बेटा राजू घर से बहार जा कर शाम होने तक कुछ भी कमाई करके लाओगे तभी रात का खाना मिलेगा राजू डर गया और रोने लग गया उसे रोता देख मां की ममता आडे गयी मां ने राजू को एक रूपया निकालकर दियाशाम को जब नारायणने राजू से पूछा तो उसने वह एक रूपया दिखाया पिताने  वह रूपया राजू को कुएं में फेंकने के लिये कहा राजू ने बिना हिचकिचाहट वह रूपया फेंक दियाअब नारायण को  अपनी पत्नीपर शक हुआउसने पत्नी को उसके भाई के यहां भेज दिया

दूसरे दिन राजू की वैसे ही परीक्षा ली गयी इस बार राजू  मायके आयी हुई अपनी बहन के सामने गिडग़िडाया तरस  खा कर उसकी बहनने भी उसे 5 रूपये दियेउस दिन भी पिता के कहनेपर राजू ने पैसे कुएँ में फेंक दियेफिरसे नारायण को लगा कि दाल में कुछ काला है उसने अपनी बेटी को ससुराल वापस भेज दिया

अब तीसरी बार राजू का इम्तहान होना था अब उसे साथ देनेवालों में से ना मां थी ना बहन थी और ना ही कोई दोस्त सामने आया राजू सारा दिन सोचता रहा मेहनत  करके पैसे कमाने के अलावा कोई हल नजर नहीं आ रहा था भूख भी लगने लगी थी रात का खाना बिना कमाई के मिलने वाला था नहीं राजू काम ढूंढने निकल पडा पीठ पर बोझा उठाकर दो घंटे मेहनत करनेके बाद उसे 1 रूपया नसीब हुआ भूख के मारे वह ज्यादा काम भी नहीं कर पा रहा थाशरीर भी थक कर जवाब देने लग गया थासो पसीनेसे भीगा हुआ राजू 1 रूपया लेकर घर पहूँचा

उसे लग रहा था पिता को अपनी हालत पर तरस आयेगा लेकिन नारायणने उसे सबसे पहले कमाई के बारेमें पूछाराजू ने अपना एक रूपया जेबसे निकाला पहले के भांति नारायणने एक रूपया कूएँ में फेंकने के लिये कहाअब राजू छटपटाया उसने अपने पिता से कहा  ''आज मेरा कितना पसीना बहा है एक रूपया कमानेके लिये इसे मैं नहीं फेंक सकता जैसे ही ये शब्द उसके मुह से निकले, उसे अपनी गलती का अहसास हो गया नारायण खुश हुआ उसे कुछ कहने की जरूरत नहीं पडी अब राजू को पैंसों की कीमत पता चल गयी है ऐसा सोचकर नारायण भी तीर्थयात्रा की तैय्यारी में जुट गया

तो बच्चों मेहनत का मोल ऐसे होता हैं पसीने की  कीमत पसीना बहाकर ही पता चलती हैं मेहनत पसीने से की गयी कमाई ही खरी कमाई है

दीपिका जोशी
जून 1, 2000

Top
 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 Advertise Your Site            

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल |  धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार|
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2007– All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com