मुखपृष्ठ |
कहानी |
कविता |
कार्टून
|
कार्यशाला |
कैशोर्य |
चित्र-लेख | दृष्टिकोण
|
नृत्य |
निबन्ध |
देस-परदेस |
परिवार
|
फीचर |
बच्चों की
दुनिया |
भक्ति-काल धर्म |
रसोई |
लेखक |
व्यक्तित्व |
व्यंग्य |
विविधा |
संस्मरण |
साक्षात्कार
|
सृजन |
स्वास्थ्य
|
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
हृदय रोगों से बचाए टमाटर:शोध लंदन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन आधार पर कहा है कि टमाटर का सेवन हृदय रोगों से बचाव में सहायक है। इस अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने उन लोगों को टमाटर खाने या उसका रस पीने की सलाह दी है जिनके रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक है। फिनलैंड के औलो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने 20 से 49 की आयु वर्ग के 21 स्वंयसेवियों को इस अध्ययन में शामिल किया जिनका कोलेस्ट्रोल स्तर सामान्य था। इन लोगों के नाश्ते में टमाटर की मात्रा बढ़ाई गई जिसके बाद तीन सप्ताह के भीतर इनके 'लो डेनसिटी लाईपो प्रोटीन' (एलडीएल) स्तर में गिरावट दर्ज हुई। स्वंयसेवियों के कोलेस्ट्रोल स्तर में छ: फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और एलडीएल स्तर में 13 फीसदी की। 'न्यूट्रीशन' पत्रिका में छपे इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने लिखा ''जो बदलाव हमने देखे हैं वे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह असर केवल तीन हफ्तों में दिखाई दिया है।'' इंडो-एशियन न्यूज सर्विस |
|
(c) HindiNest.com
1999-2021? All Rights Reserved. |